logo

अयोध्या के राजकुमार राम को आदिवासियों ने भगवान बनाया, इसलिए हम उनकी भी पूजा करते हैं- पीएम मोदी

modi_in_chatra.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चतरा के सिमरिया में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों को आपकी भावनाओं की जरा भी परवाह नहीं है। 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बना। अनके पीढ़ियों के बलिदान के बाद बना। कौन हिंदुस्तानी होगा जिसको आनंद नहीं होगा। जब अयोध्या से बनवास के लिए राजकुमार राम ने प्रस्थान किया था न 14 साल के लिए, तब तो वे अयोध्या के राजकुमार थे। लेकिन 14 साल बाद बनवास के बाद वापस आये तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम बने। अब जरा सोचिए कि राजकुमार राम मर्यादा पुरुषोत्त्म राम कैसे बने। वे 14 साल के आदिवासियों के बीच रहे। आदिवासियों ने अयोध्या के राजकुमार को भगवान बना दिया। 


BJP ने एक आदिवासी बेटी को देश की राष्ट्रपति बनाया
पीएम ने आगे कहा कि हम प्रभु राम की भक्ति करते है। हम आदिवासियों की भी पूजा करते हैं। कांग्रेस झामुमो और उनके सहयोगियों को आदिवासियों का हित, गौरव बर्दाश्त नहीं होता। भारतीय जनता पार्टी ने एक आदिवासी बेटी को देश की राष्ट्रपति बनाया। द्रौपदी मुर्मू जी आपके यहां गर्वनर रह चुकी हैं। आप उनको जानते हैं। वे आज देश के सर्वश्रेष्ठ पद पर हैं। एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति किसने बनाया। एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति आप सबके एक वोट ने बनाया। 

Tags - loksabha election 2024loksabha chunav 2024Narendre ModiPM ModiPM modi in chatraBJP